रांची : न्यूरो सर्जरी विभाग में किया गया स्पाइन के ट्यूमर का ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स के न्यूरो सर्जरी और सीटीवीएस के डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से एक मरीज की जटिल सर्जरी की है. मरीज के स्पाइन में ट्यूमर था, जाे फैलकर छाती तक पहुंच चुका था. इस कारण मरीज दो साल से चलने मेें परेशानी हो रही थी मरीज बेड पर चला गया था. एमआरआइ जांच में […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स के न्यूरो सर्जरी और सीटीवीएस के डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से एक मरीज की जटिल सर्जरी की है. मरीज के स्पाइन में ट्यूमर था, जाे फैलकर छाती तक पहुंच चुका था. इस कारण मरीज दो साल से चलने मेें परेशानी हो रही थी
मरीज बेड पर चला गया था. एमआरआइ जांच में बीमारी की जटिलता का पता चला. इसके बाद न्यूरो सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कार्डियेक सर्जन व सीटीवीएएस के विभागाध्यक्ष अंशुल कुमार के साथ मिलकर ऑपरेशन किया.
अॉपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है. उसके पैरों में ताकत आनी शुरू हो गयी है. डॉ अनिल कुमार ने बताया कि उम्मीद है कि मरीज के पैर में पूरी तरह से ताकत आ जायेगी. मरीज के आॅपरेशन में डॉ एस नारायण, डॉ विराट हर्ष, डाॅ पंकज कुजूर ने भी सहयोग किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola