नामकुम : रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Updated at : 07 Feb 2019 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
नामकुम : रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

नामकुम : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पंचायत सचिव प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट शीघ्र प्रकाशित करने की मांग को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया. आयोग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी धरना पर बैठ गये. उनका कहना था कि परीक्षा हुए काफी समय बीत गया है, इसके बावजूद रिजल्ट नहीं निकाला […]

विज्ञापन
नामकुम : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पंचायत सचिव प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट शीघ्र प्रकाशित करने की मांग को लेकर बुधवार को अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया. आयोग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी धरना पर बैठ गये. उनका कहना था कि परीक्षा हुए काफी समय बीत गया है, इसके बावजूद रिजल्ट नहीं निकाला जा रहा है. अभ्यर्थी एक वर्ष से परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारियों ने आयोग के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन साैंपा, जिसमें 10 फरवरी तक रिजल्ट निकालने, कंप्यूटर कौशल परीक्षा से संबंधित विस्तृत नोटिस जारी करने, टंकन के लिए विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर देने की मांग की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola