रांची : मुक्ति संस्था ने 41 शवों का किया अंतिम संस्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुक्ति संस्था द्वारा रिम्स में पड़े 41 अज्ञात लावारिस शवों का रविवार को पूरे विधि विधान से जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया. सुबह 9 बजे से संस्था के सदस्य रिम्स के शीत शव गृह में पहुंच कर पैकिंग का काम शुरू किया. फिर सभी शवों को ट्रैक्टर में जुमार […]
विज्ञापन
रांची : मुक्ति संस्था द्वारा रिम्स में पड़े 41 अज्ञात लावारिस शवों का रविवार को पूरे विधि विधान से जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया. सुबह 9 बजे से संस्था के सदस्य रिम्स के शीत शव गृह में पहुंच कर पैकिंग का काम शुरू किया. फिर सभी शवों को ट्रैक्टर में जुमार नदी के घाट पर ले जाया गया. वहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को सामूहिक मुखाग्नि दी. पुष्प, चंदन, घी, कपूर आदि सभी सामग्री अर्पित की. वहीं, परमजीत टिंकू द्वारा अंतिम अरदास किया गया. अब तक 719 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है.
कार्यक्रम में प्रवीण लोहिया, अंशु मित्तल, कमल चौधरी, अरुण कटियार, हरजीत सिंह, अमित किशोर, सुदर्शन कुमार, संदीप पपनेजा, राजा, बलबीर जैन, संतोष कुमार, मोती सिंह, आशुतोष अग्रवाल, राजीव केडिया, विकास विजयवर्गीय, प्रमोद सारस्वत, हरीश नागपाल, सुनील अग्रवाल, राहुल जयसवाल, पंकज मिड्ढा, संजय सिंह, आशीष भाटिया, मनीष टाटिया, राजेश विजयवर्गीय, परमजीत टिंकू, मनीष जैन, कृष्णा सिंघल, रोहित सिंह, अमरजीत गिरिधर, विकास सिंघानिया, नीरज खेतान, सुनील माथुर, हरीश नागपाल, पीयूष मिद्धा व राम बांगड़ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










