आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटे घटिया मोबाइल का मामला उठा, इधर सीएम बोलने उठे, स्पीकर ने टोका, किशोर बोले-सदन के नेता को न रोकें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधानसभाध्यक्ष ने सीएस को दिया जांच का निर्देश रांची : समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटे घटिया मोबाइल का मामला गुरुवार को सदन में उठा़ स्पीकर दिनेश उरांव ने इस मामले में मुख्य सचिव को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है़ झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने तीन करोड़ रुपये से 54 सौ […]

विज्ञापन
विधानसभाध्यक्ष ने सीएस को दिया जांच का निर्देश
रांची : समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटे घटिया मोबाइल का मामला गुरुवार को सदन में उठा़ स्पीकर दिनेश उरांव ने इस मामले में मुख्य सचिव को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है़
झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने तीन करोड़ रुपये से 54 सौ मोबाइल की खरीदारी और बैट्री खराब होने के कारण इसके बेकार पड़े जाने का मामला उठाया़ इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस हुई़ इस मामले में स्पीकर ने जांच का नियमन दिया, इसी बीच मुख्यमंत्री अपनी बात रखना चाहते थे़ स्पीकर ने उन्हें टोका़ स्पीकर ने कहा : नियमन हो गया है, अब क्या जरूरत है़
इस पर सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने आपत्ति जतायी़ किशोर ने कहा : सदन के नेता को बोलने से रोका नहीं जा सकता है़ सदन के नेता व प्रतिपक्ष के नेता जब चाहेंगे, बोलेंगे़ इनको रोकना सही परंपरा नहीं है़
इसके बाद स्पीकर ने मुख्यमंत्री से अपनी बातें रखने के लिए कहा़ सीएम ने कहा : मंत्री ने बार-बार कहा है कि मोबाइल रिप्लेस होगा़ फिर से टेंडर होगा़ दोषी अधिकारी पर कार्रवाई के लिए भारत सरकार को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जायेगा़ भारत सरकार से अनुरोध करेंगे़ उधर किशोर का कहना था कि सदन के नेता ने अपनी बात कह दी है़ अब सीएस जांच नहीं होनी चाहिए़ स्पीकर ने कहा : ऐसा नहीं होगा़ नियमन दे दिया है, तो दे दिया है़
सीएस जांच करेंगे़ उधर सत्र शुरू होते ही झाविमो विधायक ने यह मामला सदन के समक्ष रखा़ यादव ने कहा : सात जिले में मोबाइल बांटे गये़ बाकी 30 प्रोजेक्ट में घटिया मोबाइल होने के कारण सरकार ने नहीं बांटे़ अब तक मोबाइल की खरीदारी नहीं हुई़
मामला वहीं अटका है, जहां मटका फूटा है
इस पर श्री यादव ने चुटकी ली, असल में मामला वहीं अटका है, जहां मटका फूटा है़ स्पीकर ने कहा कि कई बार ऐसा होता है़ प्रश्न आने के बाद विभाग पत्राचार करता है़
इसमें कोई विशेष बात नहीं है़ संसदीय कार्यमंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार ने केंद्र को लिख कर भेजा है़ कार्रवाई हो रही है़ प्रदीप यादव ने स्पीकर से संरक्षण मांगते हुए कहा: हुजूर विनम्र आग्रह है़ एफआइआर कराइये़ रिप्लेस करना समाधान नहीं है़
सदन से कार्रवाई नहीं होगी, तो गलत संदेश जायेगा़ यह जनता का पैसा है, मेरे बाबूजी का नहीं है़ सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की बात करती है़ मंत्री सीपी सिंह ने कहा : कुछ भी नियम-परिनियम से होता है़ पारदर्शी तरीके से सरकार कार्रवाई करेगी़ विधायक कुणाल षाडंगी का कहना था कि दो वर्ष से कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है़ चर्चा के दौरान सीपी सिंह ने कहा : इस सरकार में बालू बंबई नहीं जा रहा है़ झामुमो विधायकों ने विरोध किया़ झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा : बांबे बालू की ही आप बात करते है़ं स्पीकर ने मामला को शांत कराया़
नियमन दे दिया है, तो दे दिया, जांच तो होगी : उरांव
मोबाइल के वितरण के लिए फिर से टेंडर होगा : लुइस मरांडी
विभागीय मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि मोबाइल का वितरण भारत सरकार द्वारा हुआ है़ कंपनी को कहा गया है कि खराब मोबाइल को ठीक कराये, नहीं तो डिबार कर दिया जायेगा़
मंत्री ने कहा कि राज्य स्तर से बाकी मोबाइल का वितरण फिर से टेंडर कर किया जायेगा़ इस पर प्रदीप यादव ने कहा : कंपनी के खिलाफ एफआइआर कीजिए़ उससे पैसे की वसूली होनी चाहिए़ दो साल से विभाग बैठा है़
हमारे राज्य में कोई 420 करे, तो उसे यह कह कर नहीं छोड़ा जा सकता है कि केंद्र सरकार की योजना है़ केंद्र ने आपको कार्रवाई से नहीं रोका है़ सदन में प्रश्न आने के बाद विभाग ने पत्र लिखा है़ मंत्री ने कहा : कानूनी कार्रवाई की जा रही है़ स्पीकर ने कहा : विभाग ने चिट्ठी लिखा है़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola