रांची : मुख्यमंत्री ने बेड़ो, खूंटपानी व मसलिया में प्रस्तावित आवासीय विद्यालय का प्रेजेंटेशन देखा

Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास को सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में भवन निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि बेड़ो में 15 एकड़ में, खूंटपानी में 36 एकड़ में और मसलिया में 25 एकड़ भूमि में आवासीय विद्यालय बनाया जायेगा. यहां कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होगी. प्रत्येक कक्षा में 100-100 छात्र […]

विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास को सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में भवन निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि बेड़ो में 15 एकड़ में, खूंटपानी में 36 एकड़ में और मसलिया में 25 एकड़ भूमि में आवासीय विद्यालय बनाया जायेगा. यहां कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होगी. प्रत्येक कक्षा में 100-100 छात्र होंगे.
बेड़ो में छात्राओं के लिए तथा खूंटपानी और मसलिया में छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जायेगा. कैंपस में ही आवासीय स्कूल के साथ साथ प्रशासनिक भवन, बच्चों तथा शिक्षकों के रहने के लिए हॉस्टल, खेल मैदान आदि की व्यवस्था रहेगी. कैंपस में ही किचन और डायनिंग हॉल, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस, इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, हेल्थ सेंटर आदि भी रहेंगे. मुख्यमंत्री ने इस काम को यथाशीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि यहां दलित, आदिवासी व पिछड़े समाज के बच्चों को प्राथमिकता दें, ताकि उन्हें हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा में ला सकें. यह विद्यालय इसी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए शुरू की जा रही है. बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव शिक्षा विभाग एपी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, सचिव भवन निर्माण विभाग सुनील कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola