रांची : विशेष जेल अदालत में 18 बंदी रिहा
Updated at : 28 Jan 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : गणतंत्र दिवस पर डालसा की ओर विशेष जेल अदालत का आयोजन होटवार जेल में किया गया़ कार्यक्रम का उदघाटन सीजेएम स्वयंभू व डालसा सचिव फहीम किरमानी ने किया़ जेल अदालत में 10 बेंच बनाये गये थे़ इसमें 29 वादों को रखा गया, जिसमें से 19 वादों का निष्पादन किया गया. वहीं 18 बंदियों […]
विज्ञापन
रांची : गणतंत्र दिवस पर डालसा की ओर विशेष जेल अदालत का आयोजन होटवार जेल में किया गया़ कार्यक्रम का उदघाटन सीजेएम स्वयंभू व डालसा सचिव फहीम किरमानी ने किया़ जेल अदालत में 10 बेंच बनाये गये थे़ इसमें 29 वादों को रखा गया, जिसमें से 19 वादों का निष्पादन किया गया. वहीं 18 बंदियों को रिहा किया गया. इनमें से 14 बंदियों को मुक्त किया गया. वहीं दो बंदी की सजा पूरी नहीं होने तथा दो बंदियों पर अन्य वाद लंबित होने के कारण उसे मुक्त नहीं किया गया
सीजेएम स्वयंभू की अदालत में छह वाद प्रस्तुत किये गये, जिसमें तीन वाद का निष्पादन हुआ और तीन बंदी रिहा हुए. वहीं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय श्रीवास्तव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी एके गुड़िया, रेलवे के न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार, निबंधक सह न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद, जेएम राजीव त्रिपाठी, आरपी बा, सुश्री अवनिका गौतम, मनीष कुमार की अदालत में सुनवाई हुई.
इस दौरान जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी व जेलर सीएस सुमन भी उपस्थित थे़ डालसा द्वारा जेल में विधिक जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया.
जो बंदी मुक्त हुए : सलाउद्दीन अंसारी, रोहित कुमार, लाजरूप मुंडा, मो कलाम, राजू महतो, जितेेन प्रधान, छोटू उर्फ आर्यन, दीनबंधु कर्मकार, नागर मुंडा, नकुल तांती, टुन्नू लोहरा, राजू साव उर्फ राजेश, सूरज वर्मा उर्फ अभिनव व पंचम लाेहरा.
जेल में झंडोत्तोलन व फुटबॉल मैच : केंद्रीय कारा में जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया़ गणतंत्र दिवस पर वार्ड के कैदियों के बीच फुटबॉल मैच हुआ. वार्ड दो व दस के बीच फाइनल मैच हुआ. वार्ड 10 की टीम विजयी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




