रांची : त्याग की प्रतिमूर्ति थे सुभाष चंद्र बोस : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व पूर्व सांसद शिव प्रसाद साहू की पुण्यतिथि मनायी. वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस त्याग एवं अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने सारे सुख, वैभव का त्याग कर स्वतंत्रता प्राप्ति […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व पूर्व सांसद शिव प्रसाद साहू की पुण्यतिथि मनायी. वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस त्याग एवं अनुशासन की प्रतिमूर्ति थे. उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने सारे सुख, वैभव का त्याग कर स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए कठिन से कठिन मार्ग को अपनाया.
नेताओं ने कहा कि शिव प्रसाद साहू एक प्रतिभावान व्यक्ति थे. वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे और जनहित के मुद्दे पर हमेशा मुखर रहते थे. उनका व्यक्तित्व और उनकी कार्यक्षमता का ही परिणाम रहा कि वे रांची लोकसभा क्षेत्र से दो बार निर्वाचित हुए. झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola