बुढ़मू में कुएं से युवक-युवती का शव मिला
Updated at : 20 Jan 2019 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

बुढ़मू/रांची : थाना क्षेत्र के मुन्ना नयाटोली स्थित एक कुएं से पुलिस ने युवक व युवती का सड़ा शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को कुएं में शव होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालवाया. दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे. पुलिस ने […]
विज्ञापन
बुढ़मू/रांची : थाना क्षेत्र के मुन्ना नयाटोली स्थित एक कुएं से पुलिस ने युवक व युवती का सड़ा शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को कुएं में शव होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालवाया. दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे. पुलिस ने शवों के पॉकेट से मोबाइल, पर्स व पैसा बरामद किया है.
छानबीन करने पर युवती सुखलाल राम की बेटी प्रियंका कुमारी (18) सिमडेगा जिला के कोलेबिरा गांव की रहनेवाली थी और पिछले 12 नवंबर से घर से गायब थी. वहीं युवक की पहचान नहीं हो पायी है. लेकिन मुन्ना नयाटोली निवासी गोपाल यादव के भी 12 नवंबर से गायब होने की सूचना है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि शायद वह गोपाल यादव ही शव होगा. पुलिस शव को कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




