ePaper

रांची : पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी, आंदोलन तेज करने की घोषणा

Updated at : 09 Jan 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पारा शिक्षकों की हड़ताल जारी, आंदोलन तेज करने की घोषणा

रांची : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में राज्य के 67,000 पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. 16 नवंबर 2018 से चल रही हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही. हड़ताल का आज 54वां दिन था. मोर्चा नेताअों ने कहा कि सरकार के साथ कई दाैर की वार्ता हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला. कुछ […]

विज्ञापन
रांची : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में राज्य के 67,000 पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. 16 नवंबर 2018 से चल रही हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही. हड़ताल का आज 54वां दिन था. मोर्चा नेताअों ने कहा कि सरकार के साथ कई दाैर की वार्ता हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला. कुछ बिंदुअों पर सरकार आगे बढ़ती हुई दिखाई दी, लेकिन कुछ बिंदुअों पर जिच बनी हुई है.
मुख्यमंत्री द्वारा गठित कमेटी के स्वरूप व दायित्व पर मोर्चा की आपत्ति के बाद कमेटी की अधिसूचना में संशोधन पर सहमति बनी. आंदोलन के क्रम में मृत पारा शिक्षकों के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा व नाैकरी की मांग, हड़ताल की अवधि के मानदेय का भुगतान करने सहित अन्य मांगों पर सहमति नहीं बन पायी. इसे देखते हुए मोर्चा ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया. मोर्चा के बिनोद बिहारी महतो, ऋषिकेश पाठक, बजरंग प्रसाद, नरोत्तम सिंह मुंडा, संजय दुबे, शिंटू सिंह, मोहन मंडल, दशरथ ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि 10 जनवरी को राज्य के सभी पांचों प्रमंडल मुख्यालयों में बैठक कर आंदोलन की समीक्षा की जायेगी.
12 जनवरी को सभी जिलों में भाजपा कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन तथा मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के नाम मांग पत्र साैंपा जायेगा. 13 से 15 जनवरी तक पंचायत/संकुल स्तर पर चाैपाल लगा कर भाजपा की दोहरी नीति से आम जनता को अवगत कराया जायेगा. 17 जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के सभी कार्य दिवस अर्थात आठ फरवरी तक प्रदर्शन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola