कुमारगंज : पिकनिक स्थलों पर छेड़खानी व हंगामे पर पुलिस की नजर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jan 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारगंज : जाड़े में लोकप्रिय पिकनिक स्थलों में छेड़खानी और शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसने की व्यवस्था कर ली है.दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज थाना की तरफ से प्रमुख पिकनिक स्थलों में पुलिस की तैनाती के साथ वहां पुलिस सहायता केंद्र खोले गये हैं. इसके अलावा पिकनिक स्थलों में शराब […]
विज्ञापन
कुमारगंज : जाड़े में लोकप्रिय पिकनिक स्थलों में छेड़खानी और शराब पीकर हंगामा करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसने की व्यवस्था कर ली है.दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज थाना की तरफ से प्रमुख पिकनिक स्थलों में पुलिस की तैनाती के साथ वहां पुलिस सहायता केंद्र खोले गये हैं. इसके अलावा पिकनिक स्थलों में शराब पीने पर प्रतिबंध के अलावा शाम चार बजे के भीतर जगह को खोली करने के निर्देश दिये गये हैं. इस संबंध में पुलिस की तरफ से आम जनता को सचेत भी किया जा रहा है.
पुलिस सूत्र के अनुसार कुमारगंज फॉरेस्ट, कुमार मिशन फॉरेस्ट जैसे लोकप्रिय पिकनिक स्थलों में ऐसे पुलिस सहायता केंद्र खोले गये हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. इसके अलावा उन इलाकों में पुलिस गश्त भी लगा रही है. पिकनिक स्थलों में आने वाले पिकनिकरों के नाम व पते दर्ज किये जा रहे हैं.
सोमवार के कुमारगंज थाना के ओसी सुदीप्त कुमार दास को भी पिकनिक स्थलों में गश्त लगाने के दौरान देखा गया. सूत्र ने बताया कि ये पुलिस सहायता केंद्र और गश्त जनवरी माह के दूसरे सप्ताह तक रहेंगे. उल्लेखनीय है कि इन पिकनिक स्थलों में पतिराम, कुमारगंज के अलावा जिले के अन्य इलाकों से भी लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं. पिकनिक के दौरान शराब पीकर हंगामा करने, शोर मचाने और कहीं-कहीं महिलाओं से छेड़खानी करने की घटनाएं भी घटती रही हैं. इन सबके बारे में शिकायत मिलने के बाद कुमारगंज थाना पुलिस हरकत में आ गई है.
पिकनिक स्थलों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों के साथ सिविक वोलंटियरों को भी तैनात किया गया है. कुमारगंज थाना के ओसी सुदीप्त दास ने बताया कि पिकनिक स्थलों में पुलिस सहायता केंद्र खोले गये हैं. इनके अलावा पुलिस की तैनाती भी की गई है. पूरे पिकनिक मौसम में पुलिस की यह निगरानी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




