रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 से रद्द रहेगी
Updated at : 01 Jan 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुगलसराय मंडल के सोननगर स्टेशन पर आवश्यक रेल सुधार कार्य किया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं, कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया. जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (18611), वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (18612), संबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेस और वाराणसी-संबलपुर एक्सप्रेस शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
रांची : मुगलसराय मंडल के सोननगर स्टेशन पर आवश्यक रेल सुधार कार्य किया जायेगा. इस कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं, कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया.
जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (18611), वाराणसी-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस (18612), संबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेस और वाराणसी-संबलपुर एक्सप्रेस शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार रांची-वाराणसी एक्सप्रेस 14, 15, 18, 19, 21, 22, 25 और 26 जनवरी को रद्द रहेगी. वहीं वाराणसी-रांची एक्सप्रेस 15, 16, 18, 19, 22, 23, 25 और 26 जनवरी को रद्द रहेगी. संबलपुर- वाराणसी एक्सप्रेस 16, 20, 23 और 27 जनवरी को रद्द रहेगी . जबकि वाराणसी-संबलपुर एक्सप्रेस 14, 17, 21 जनवरी को रद्द रहेगी.
परिवर्तित मार्ग से जायेगी और आयेगी राजधानी एक्सप्रेस
रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया डालेटनगंज की जगह गया होकर जायेगी और आयेगी. रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस(12453) रांची से 17, 20, 24 व 27 को खुलनेवाली और नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (12454) दिल्ली से 16, 19, 23 व 26 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से जायेगी-आयेगी. इसके अलावा रांची-नयी दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (12877) वाया बरकाकाना, गढ़वा रोड, चोपन, चुनार के बजाय बरकाकाना, गढ़वा रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए जायेगी.
रांची से यह ट्रेन 14, 15, 18, 21, 22 और 25 जनवरी को खुलेगी. वापसी में नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस (12878) भी परिवर्तित मार्ग से रांची आयेगी. यह ट्रेन दिल्ली से 15, 17, 20, 22, 24 व 27 को खुलेगी. रांची-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस (18631) गढ़वा रोड, सोननगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से होते हुए जायेगी व आयेगी. रांची से यह ट्रेन 17 व 24 जनवरी को खुलेगी. वहीं, वापसी में अजमेर-रांची गरीब नवाज एक्सप्रेस (18632) अजमेर से 19 व 26 जनवरी को खुलेगी.
इसके अलावा बरकाकाना-पटना एक्सप्रेस (13337) 14 से 27 जनवरी तक पटना-बरकाकाना 15 जनवरी से 28 जनवरी तक, सिंगरौली-गढ़वा रोड पटना लिंक एक्सप्रेस (23347) 14 से 27 जनवरी तक व पटना-गढ़वा रोड लिंक एक्सप्रेस 15 से 28 जनवरी तक रद्द रहेगी.
टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस 16, 21 व 23 जनवरी को अौर अमृतसर-टाटानगर 18, 23 व 25 को रद्द रहेगी. इसके अलावा भी कई अन्य एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया गया है. इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




