ePaper

रांची : कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत : भाजपा

Updated at : 27 Dec 2018 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत : भाजपा

रांची : भाजपा रांची महानगर व ग्रामीण अंतर्गत हटिया विधानसभा की सांगठनिक बैठक विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर बुधवार को हुई. श्री जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही जनता के साथ जुड़ कर संगठन का काम करते हैं. वही जनता की समस्या सरकार तक पहुंचाते हैं. बूथ पर भी कार्यकर्ता के बदौलत ही अच्छा […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा रांची महानगर व ग्रामीण अंतर्गत हटिया विधानसभा की सांगठनिक बैठक विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर बुधवार को हुई. श्री जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही जनता के साथ जुड़ कर संगठन का काम करते हैं. वही जनता की समस्या सरकार तक पहुंचाते हैं.
बूथ पर भी कार्यकर्ता के बदौलत ही अच्छा मतदान होता है. महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि हटिया विधानसभा के सभी मंडलों में फोटोयुक्त बूथ समिति अच्छे ढंग से बनायी गयी है. पदयात्रा कार्यक्रम भी नियमित रूप से जारी है.
ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायतों में जाकर संगठन द्वारा दी गयी जिम्मेदारी निभायें. कोर कमेटी के जानकी यादव, गणेश गंझु, राम कुमार पाहन, मेयर आशा लकड़ा, सुबोध सिंह गुड्डू , कमाल खान, संजीव विजयवर्गीय ने भी विचार रखे. मौके पर प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल बर्णवाल, सोना खान, रामजी लाल सारडा, पंकज वर्मा, चूड़ामणि महतो, मेघनाथ महतो, राजेश सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola