रांची़ : बेहतर नीतियों के कारण कांग्रेस से जुड़ रहे हैं व्यापारी : सुबोधकांत

रांची़ : अपर बाजार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक विपन्नता के कगार पर पहुंचा दिया है. प्रधानमंत्री अपने ही निर्णय में बार-बार फेरबदल कर रहे हैं. जीएसटी के स्लैब में परिवर्तन ताजा उदाहरण है. श्री सहाय ने कहा कि […]
रांची़ : अपर बाजार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक विपन्नता के कगार पर पहुंचा दिया है. प्रधानमंत्री अपने ही निर्णय में बार-बार फेरबदल कर रहे हैं.
जीएसटी के स्लैब में परिवर्तन ताजा उदाहरण है. श्री सहाय ने कहा कि जीएसटी के प्रावधानों व जटिल प्रक्रिया की वजह से व्यापारी संशय में हैं. जानकार कांग्रेस की नीतियों को मोदी सरकार की नीतियों से बेहतर बता रहे हैं. इस कारण व्यापारिक वर्ग कांग्रेस की ओर रुख कर रहा है. आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा.
मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि झारखंड में बिना आंख-कान वाली सरकार चल रही है. सरकार के खजाने की लाल बत्ती जल चुकी है, परंतु इसे जनता से छुपाया जा रहा है. विकास व निर्माण कार्य में लगे लोगों का भुगतान रोक दिया गया है. विभागों में वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है. फिर भी सरकारी तंत्र द्वारा करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




