रांची : सचिवालय में रिक्त हैं बाबुओं के 1025 पद
Updated at : 24 Dec 2018 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार के सचिवालय में बाबुओं की कमी है. छोटे बाबू से लेकर बड़े बाबू तक के पद रिक्त पड़े हैं. सहायक से लेकर संयुक्त सचिव तक की कमी है. झारखंड सचिवालय सेवा के विभिन्न स्तर पर स्वीकृत एवं कार्यरत बल में बड़ा अंतर है. सचिवालय में सहायक, प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव, उप […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सरकार के सचिवालय में बाबुओं की कमी है. छोटे बाबू से लेकर बड़े बाबू तक के पद रिक्त पड़े हैं. सहायक से लेकर संयुक्त सचिव तक की कमी है. झारखंड सचिवालय सेवा के विभिन्न स्तर पर स्वीकृत एवं कार्यरत बल में बड़ा अंतर है. सचिवालय में सहायक, प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव, उप सचिव और संयुक्त सचिव के कुल 2,341 पद हैं. इनमें से 1025 पद रिक्त है. वहीं, 1316 पद पर पदाधिकारी कार्यरत हैं.
कभी नहीं भरा जा सका स्वीकृत बल : राज्य गठन के बाद सचिवालय में स्वीकृत बलों को पूरा कभी नहीं भरा जा सका. अब तक सचिवालय में सहायक के 1313 पदों में से 710 पद ही भरे जा सके हैं.
इसी तरह प्रशाखा पदाधिकारियों के 657 स्वीकृत पदों में से 397 और अवर सचिव के 328 में से 200 पद ही भरे गये हैं. उप सचिव के 33 स्वीकृत पदों में से केवल छह और संयुक्त सचिव के 10 पदों में से केवल तीन पद पर ही लोग कार्यरत हैं.
काम-काज पर पड़ रहा है असर : सचिवालय में पदाधिकारियों की कमी का असर सरकार के काम-काज पर पड़ रहा है. सचिवालय में फाइलों की रफ्तार काफी धीमी है. फाइलों को डील करने में काफी समय लग रहा है. पदाधिकारियों की कमी के कारण बाबुओं के जिम्मे ज्यादा काम लाद दिया गया है. नतीजन, सरकार के ज्यादातर विभागों की टेबलों पर फाइलों का अंबार लगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




