रांची : अध्यक्ष का प्रभार लिया, राज्यपाल से मिले

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में वरीय सदस्य डॉ एके चट्टोराज ने प्रभार ले लिया है. डॉ चट्टोराज को नयी नियुक्ति होने तक अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है. के विद्यासागर का कार्यकाल (उम्रसीमा पूरा) पूरा होने के बाद आयोग के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में वरीय सदस्य डॉ एके चट्टोराज ने प्रभार ले लिया है. डॉ चट्टोराज को नयी नियुक्ति होने तक अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है.
के विद्यासागर का कार्यकाल (उम्रसीमा पूरा) पूरा होने के बाद आयोग के कामकाज को सुचारु रूप से चलाने के लिए डॉ चट्टोराज को प्रभार दिया गया. सरकार के निर्णय व राज्यपाल सह कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद प्रभारी अध्यक्ष के रूप में डॉ एके चट्टोराज के नाम की अधिसूचना जारी कर दी गयी.
प्रभार लेने के बाद डॉ चट्टोराज ने राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से राजभवन आकर मुलाकात की. यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. इधर, आयोग के अध्यक्ष के पद पर स्थायी नियुक्ति के लिए वर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद नियुक्त किये जाने की चर्चा जोरों पर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola