ePaper

बेड़ो : खुलासा ! छेड़खानी के आरोप में हुई थी सम्राट गिरोह के डेविड की हत्या

Updated at : 21 Dec 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
बेड़ो : खुलासा ! छेड़खानी के आरोप में हुई थी सम्राट गिरोह के डेविड की हत्या

मामले की जांच के बाद ग्रामीण एसपी ने की पुष्टि रांची/बेड़ो : बेड़ो थाना क्षेत्र के गडरी गांव में बुधवार की रात सम्राट गिरोह के डेविड भगत उर्फ अरविंद प्रकाश केरकेट्टा की हत्या छेड़खानी के आरोप में हुई थी. इस बात की पुष्टि गुरुवार को जांच के बाद ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने की है. […]

विज्ञापन
मामले की जांच के बाद ग्रामीण एसपी ने की पुष्टि
रांची/बेड़ो : बेड़ो थाना क्षेत्र के गडरी गांव में बुधवार की रात सम्राट गिरोह के डेविड भगत उर्फ अरविंद प्रकाश केरकेट्टा की हत्या छेड़खानी के आरोप में हुई थी. इस बात की पुष्टि गुरुवार को जांच के बाद ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने की है.
उन्होंने बताया कि बुधवार की रात गांव में महिलाएं खलिहान पूजा कर रही थीं. इसी दौरान वहां दो-तीन दोस्तों के साथ डेविड पहुंचा ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगा और एक महिला से छेड़खानी करने लगा. ग्रामीणों ने जब इसका विरोध कि किया, तब डेविड आक्रोशित हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान उसके साथी भाग निकले.
घटना को लेकर बेड़ो थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पहली प्राथमिकी गडरी गांव की झिरगी उराइन की लिखित शिकायत पर दर्ज की गयी है. इसमें डेविड व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ आइपीसी की धारा 341,323,395, 452,354 (ए),504,506 व 34 के तहत केस दर्ज किया गया.
प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की शाम आदिवासी परंपरा के अनुसार ग्रामीण बौली जतरा टांड़ में खलिहान पूजा कर रहे थे. इसको लेकर ग्रामीणों ने खलिहान में ही भोजन बनाया. पूजा के बाद सभी भोजन के लिए बैठने वाले थे. तभी अरविंद प्रकाश केरकेट्टा उर्फ डेविड भगत अपने तीन चार साथियों के साथ पहुंचा और ग्रामीणों को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद ग्रामीण वहां से भाग कर गांव आ गये.
इस दौरान डेविड ने खलिहान में बने भोजन व पूजन सामग्री को फेंक दिया और झिरगी उराईन के घर में घुस कर छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर उसे जमीन पर पटक दिया. वहीं गांव के बुधेश्वर उरांव, सिरिल खाखा,तेंबा उरांव और मुन्ना उराईन के साथ भी मारपीट की.
जिसका उक्त लोगों का इलाज बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. वहीं दूसरी प्राथमिकी डेविड की पत्नी पुष्पा कुमारी की लिखित शिकायत पर दर्ज की गयी है. प्राथमिकी आइपीसी की धारा 147,148,149,323, 337,338 व 302 के तहत नामजद व अज्ञात के खिलाफ दर्ज है. प्राथमिकी में झिरगी उराईन, बुधेश्वर उरांव व पांच लोगों पर नामजद के अलावा 25-30 अज्ञात ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है.
प्राथमिकी में मृतक की पत्नी का आरोप है कि डेविड बुधवार को आसरो होटल से खाना खाकर वापस अपने घर रोगाडीह पतरा टोली आ रहा था. रास्ते में गडरी गांव के समीप पहले से ही ग्रामीण घात लगाकर बैठे थे.
जैसे ही डेविड वहां पहुंचा. ग्रामीणों ने लाठी-डंडा से पीट कर व पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी. ज्ञात हो कि डेविड के खिलाफ बेड़ो, लापुंग, ईटकी, मांडर, रांची व दिल्ली में हत्या, रंगदारी सहित अन्य मामले पर दर्ज हैं. पुलिस ने गुरुवार को डेविड के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola