रांची : हड़ताल कर रहे राजस्वकर्मियों ने किया भिक्षाटन

Updated:
विज्ञापन

रांची : हड़ताली राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार को धुर्वा गोल चक्कर के पास भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया. झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की संघर्ष समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का अायोजन किया गया था. मौके पर कर्मियों ने 2400 ग्रेड पे करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी भी की. संघ के नेताअों ने […]

विज्ञापन
रांची : हड़ताली राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार को धुर्वा गोल चक्कर के पास भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया. झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की संघर्ष समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का अायोजन किया गया था.
मौके पर कर्मियों ने 2400 ग्रेड पे करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी भी की. संघ के नेताअों ने कहा कि सरकार कर्मियों के बीच फूट डालने का प्रयास कर रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा. कर्मियों ने फैसला लिया कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है, तो चार जनवरी से आमरण अनशन किया जायेगा. इससे पहले 24 दिसंबर से शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर महामंत्री कुमार सत्यम भारद्वाज, महामंत्री दुर्गेश मुंडा, अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, रवींद्र प्रसाद, संजय साहू, अशोक सिंह, जयंत विजय टोप्पो, सुकेश रंजन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola