रांची : जमीन कारोबारी पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज तीन हिरासत में लिये गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : धुर्वा के सिंचाई कॉलोनी में जमीन कारोबारी दिलीप पोद्दार की हत्या के प्रयास मामले में मंगलवार को दिलीप पोद्दार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें जमीन विवाद और 15 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हमला करवाने की बात कही गयी. मामले में अगस्तुस, सुनील, विजेंद्र, सूरज सिंह व करण करमाली […]
विज्ञापन
रांची : धुर्वा के सिंचाई कॉलोनी में जमीन कारोबारी दिलीप पोद्दार की हत्या के प्रयास मामले में मंगलवार को दिलीप पोद्दार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें जमीन विवाद और 15 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हमला करवाने की बात कही गयी. मामले में अगस्तुस, सुनील, विजेंद्र, सूरज सिंह व करण करमाली को आरोपी बनाया गया है.
इनमें से तीन लोगों को धुर्वा पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है़ इधर, सिटी एसपी सुजाता वीणापानी का कहना है कि पूछताछ में काफी हद तक मामले का खुलासा हो गया है़ लेकिन जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, कुछ भी कहना जल्दबादी होगी. गौरतलब है कि सोमवार को जमीन काराेबारी दिलीप पोद्दार को घर से बाहर बुलाकर विजेंद्र व सुनील ने गोली मार दी थी. बाद में उसे राज अस्पताल में भरती कराया गया था. वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़
सामी मुंडा को गोली मारनेवालों के बारे में पुलिस को नहीं मिला अब तक कोई सुराग : होटल संचालक सह जमीन कारोबारी को बजरा के समीप गोली मारने के मामले में भी पुलिस को अब तक हमलावरों के बारे में सुराग नहीं मिला है. सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी पकड़ लिये जायेंगे. गौरतलब है कि रविवार की सुबह दो अपराधियों ने सामी मुंडा को गोली मार दी थी. देवकमल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन