ePaper

रांची : सूचना का अधिकार अधिनियम पर युवाओं के लिए हुई कार्यशाला

Updated at : 03 Dec 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सूचना का अधिकार अधिनियम पर युवाओं के लिए हुई कार्यशाला

रांची : अब्दुल रऊफ एवं इकबाल खलील की याद में पहली बार स्लम-अल्पसंख्यक बस्तियों के नौजवानों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला मिल्लत एकेडमी स्कूल हिंदपीढ़ी में हुई. कार्यशाला में आरटीआइ कार्यकर्ता विष्णु राजगढ़िया, पत्रकार सुधीर पाल, मानवाधिकार कार्यकर्ता अधिवक्ता शादाब अंसारी, अधिवक्ता एमए हक, पत्रकार बशीर अहमद (झारखंड आंदोलनकारी), अधिवक्ता एसएस सिन्हा […]

विज्ञापन
रांची : अब्दुल रऊफ एवं इकबाल खलील की याद में पहली बार स्लम-अल्पसंख्यक बस्तियों के नौजवानों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला मिल्लत एकेडमी स्कूल हिंदपीढ़ी में हुई.
कार्यशाला में आरटीआइ कार्यकर्ता विष्णु राजगढ़िया, पत्रकार सुधीर पाल, मानवाधिकार कार्यकर्ता अधिवक्ता शादाब अंसारी, अधिवक्ता एमए हक, पत्रकार बशीर अहमद (झारखंड आंदोलनकारी), अधिवक्ता एसएस सिन्हा व अधिवक्ता मोख्तार अहमद ने अपनी बातें रखीं. वक्ताओं ने कहा कि आरटीआइ एक्ट बनने के 13 साल बाद भी स्लम व अल्पसंख्यक बस्तियों के अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है. ऐसा प्रचार-प्रसार के अभाव में हुआ है.
झारखंड राज्य सूचना आयोग को भी पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है. झारखंड सरकार इस मुद्दे पर पहल करे. मौके पर ललित मुर्मू, रिजवान आलम, फहीमउद्दीन, जसीम खान, खुर्शीद आलम, तारिक मुजीबी, तनवीर आलम, नाहिद तबरेज, इकबाल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola