रांची : आज दोपहर तीन बजे तक वापस ले सकते हैं नाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2018 9:48 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची जिले में पंचायत उपचुनाव में पंचायत समिति सदस्य के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. नाम वापसी की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है. दिन के 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं. चार दिसंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. 19 दिसंबर को […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले में पंचायत उपचुनाव में पंचायत समिति सदस्य के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. नाम वापसी की अंतिम तिथि तीन दिसंबर है. दिन के 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं. चार दिसंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. 19 दिसंबर को मतदान है और 22 दिसंबर को मतगणना होगी.
मतगणना पंडरा बाजार समिति में होगी. मनातू पंचायत से रोनिता टोप्पो व बेड़ो पंचायत से सुषमा भगत का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है. इन दोनों उम्मीदवारों को चार दिसंबर को निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. इन दोनों सीटों से कोई और उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र नहीं भरा है.
पंचायत समिति के उम्मीदवारों के नाम
सिल्ली प्रखंड: जवाहर अहीर, नौशाद मोमिन, मधुर दास महतो, मनोहर महतो व शक्ति धर महतो
ओरमांझी प्रखंड: चुटूपालू से अशोक नागवंशी मुंडा, किशोर महली व त्रिवेणी बेदिया.
कांके प्रखंड: रेनिता टोप्पो
बेड़ो प्रखंड: सुषमा भगत
व्यय व सामान्य प्रेक्षक नियुक्त
पंचायत उप चुनाव के लिए व्यय और सामान्य प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी गयी है. बिंदेश्वरी को सामान्य व उमेश कुमार चौधरी को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है. दोनों प्रेक्षक उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले खर्च पर नजर रखेंगे. दोनों का कार्यालय राजकीय अतिथिशाला रांची में होगा. इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










