रांची : अब तक 678 शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है इस संस्था द्वारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुक्ति संस्था द्वारा रविवार को 35 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया. संस्था के सदस्य सुबह रिम्स के शीतगृह पहुंचे. वहां से लावारिस शवों को निकाला व उसे अंतिम संस्कार के लिए जुमार नदी ले गये. सदस्यों ने शवों के लिए चिता सजायी और पूरे विधि-विधान से शवों का अंतिम संस्कार कराया. […]
विज्ञापन
रांची : मुक्ति संस्था द्वारा रविवार को 35 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया. संस्था के सदस्य सुबह रिम्स के शीतगृह पहुंचे. वहां से लावारिस शवों को निकाला व उसे अंतिम संस्कार के लिए जुमार नदी ले गये.
सदस्यों ने शवों के लिए चिता सजायी और पूरे विधि-विधान से शवों का अंतिम संस्कार कराया. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी. प्रवीण लोहिया ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 678 शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है. उन्हाेंने कहा कि शहर के लोगों का सहयोग लगातार मिल रहा है.
नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर, लकड़ी व केरोसिन की व्यवस्था करायी जाती है, जिससे यह पुण्य का कार्य संभव हो पाता है. चार दिसंबर को सर्जना चाैक के पास स्थित प्रसाद का वितरण किया जायेगा.
मौके पर प्रदीप खन्ना, कमल चौधरी, अमित किशोर, सुदर्शन कुमार, संजय कुमार, सौरभ केडिया, अमित केडिया, शेखर, अशोक गेरा, संदीप पपनेजा, राजीव प्रिया, आशुतोष अग्रवाल, बलबीर जैन, अरुण कुटरयार, सौरव बथवाल, पंकज खेरवाल, प्रमोद सारस्वत, अंशु मित्तल अविनाश मिश्रा, हरीश नागपाल, मोती सिंह, रतन अग्रवाल, संजीव कुमार, संजय सिंह, संजय गोयल, सुनील माथुर, राजेश विजयवर्गीय, आशीष भाटिया, रोहित सिंह, परमजीत टिंकू, सुनील अग्रवाल, कुमार साहब, अमित शर्मा, सत्येंद्र रजक, नवीन गरोदिया, विकास सिंघानिया, नीरज खेतान, नितेश लोहिया, संजय कुमार सिंहा, जय किशोर चौधरी, उज्जवल जैन, नवीन मित्तल, पीयूष मिश्रा, तरुण माकन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










