झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ की हड़ताल जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड राजस्व उपनिरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन रविवार को भी जारी रही. वहीं, दूसरी ओर रविवार को समाहरणालय परिसर में संघ की बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता संघ के महामंत्री दुर्गेश मुंडा ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि संघ के सदस्य क्षेत्र के सांसदों और विधायकों से मिलकर अपनी नौ सूत्री […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राजस्व उपनिरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन रविवार को भी जारी रही. वहीं, दूसरी ओर रविवार को समाहरणालय परिसर में संघ की बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता संघ के महामंत्री दुर्गेश मुंडा ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि संघ के सदस्य क्षेत्र के सांसदों और विधायकों से मिलकर अपनी नौ सूत्री मांग पत्र सौंपेंगे. उनसे अनुरोध किया जायेगा कि इन मांगों को लेकर सरकार से अनुशंसा करें. यह भी निर्णय लिया गया कि आंदोलन को उग्र किया जायेगा.
संघ के अनुसार अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद, महामंत्री दुर्गेश मुंडा, संयुक्त मंत्री रविंद्र प्रसाद व कोषाध्यक्ष संजय कुमार साहू संयुक्त रूप से बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, चाईबासा, सरायकेला, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज व राज्य के अन्य जिलों का दौरा किया. सभी जिलों में जाति, आवासीय, आय व चल-अचल संपत्ति व अन्य सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हैं. इससे आमलोगों को परेशानी हो रही है. लेकिन, सरकार सात मार्च 2017 में किये गये समझौते को लागू करने के लिए किसी तरह की पहल नहीं कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन