रांची : राज्य के किसानों के लिए विश्व बाजार को सामने लायेगा समिट

Updated:
विज्ञापन

जल्द ही फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में झारखंड विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण नाम होगा रांची : एग्रीकल्चर एवं फूड समिट झारखंड के किसानों के लिए विश्व बाजार को सामने लायेगा. कृषि और किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. प्रधानमंत्री की अपेक्षा रही है कि सन 2022 तक इनकी आय दोगुनी की जाये. इसी क्रम […]

विज्ञापन
जल्द ही फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में झारखंड विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण नाम होगा
रांची : एग्रीकल्चर एवं फूड समिट झारखंड के किसानों के लिए विश्व बाजार को सामने लायेगा. कृषि और किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. प्रधानमंत्री की अपेक्षा रही है कि सन 2022 तक इनकी आय दोगुनी की जाये. इसी क्रम में झारखंड के किसानों की खुशहाली के लिए इस समिट का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उक्त बातें मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक चर्चा के दौरान कही.
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का दूसरा राज्य है, जो इतने बड़े स्तर पर ग्लोबल एग्रीकल्चर और फूड समिट का आयोजन कर रहा है.
इससे पहले केवल गुजरात में ही ऐसा आयोजन हुआ था. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ज्ञान आधारित युग है. हमें यह सोचना होगा कि किसानों की आय किस प्रकार दोगुनी की जा सकती है. मोमेंटम झारखंड की तरह ग्लोबल एग्रीकल्चर एवं फूड समिट आम आदमी के लिए शाम चार बजे से रात आठ बजे तक खुला रहेगा. इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. सरकार किसानों को तकनीकी रूप से उन्नत करने एवं उनके ज्ञान को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की महिलाएं किसानी व्यवस्था की रीढ़ हैं.
पशुपालन के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान सबसे अधिक है. गरीबी व बेरोजगारी को मिटाने के उद्देश्य से ही बड़े उद्योगों के बजाय कुटीर उद्योगों का जाल राज्य में बिछाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा की झारखंड संभावनाओं से भरा हुआ राज्य है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola