रांची : कार्यक्रम के डेढ़ घंटे पूर्व वाहनों का खेलगांव की ओर प्रवेश बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2018 9:47 AM
विज्ञापन
रांची : एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के आयोजन के दौरान 29 व 30 नवंबर को कार्यक्रम के डेढ़ घंटे पूर्व सभी प्रकार के वाहनों का खेल गांव की ओर प्रवेश बंद कर दिया जायेगा़ उस तरफ जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जायेगा़ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ : यातायात व्यवस्था में लगे […]
विज्ञापन
रांची : एग्रीकल्चर एंड फूड समिट के आयोजन के दौरान 29 व 30 नवंबर को कार्यक्रम के डेढ़ घंटे पूर्व सभी प्रकार के वाहनों का खेल गांव की ओर प्रवेश बंद कर दिया जायेगा़ उस तरफ जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जायेगा़
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ : यातायात व्यवस्था में लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रांची के पूर्व ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो ने ब्रीफ किया और बताया कि उन्हें विभिन्न पोस्ट पर किस प्रकार से काम करना है़ इस दौरान डीएसपी रंजीत लकड़ा व अन्य मौजूद थे़ सभी पुलिसकर्मियों को सिटी कंट्रोल सह ट्रैफिक एसपी ऑफिस परिसर में ट्रैफिक संभालने के बारे में बताया गया.
कार्यक्रम में लोगों को लेकर आने वाली बसों की पार्किंग : रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले से लोगों को लेकर आनेवाली बसों की पार्किंग होटवार जेल होते हुए मेधा डेयरी के बायें जैप-10 ग्राउंड में होगी़ जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा से आनेवाली बस रामपुर मोड़, (रिंग रोड स्थित) से टाटीसिलवे चैक होते हुए खेलगांव तक आयेगी तथा मेधा डेयरी के बायें जैप-10 ग्राउंड में पार्क होगी.
रांची के अनगड़ा, तमाड़, सिल्ली, सोनाहातू, बुंडू, नामकुम व राहे प्रखंड से आने वाली गाड़ी टाटीसिलवे चैक होते हुए खेलगांव तक आयेगी व मेधा डेयरी के बायें जैप-10 ग्राउंड में पार्क होगी. वहीं कांके, मांडर, चान्हो, बेड़ो, लापुंग, खलारी, इटकी, बुढ़मू, रातू व नगड़ी प्रखंड से आने वाली गाड़ियां मेधा डेयरी के बायें जैप-10 ग्राउंड में पार्क होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










