रांची : डीवीसी ने लोड शेडिंग का निर्णय एक बार फिर टाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : डीवीसी द्वारा 27 नवंबर से दी गयी लोड शेडिंग को फिर टाल दिया गया है. बताया गया कि डीवीसी द्वारा कमांड एरिया लोड शेडिंग नहीं की गयी. मंगलवार को ऊर्जा सचिव और वितरण निगम के एमडी के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी. मुख्य सचिव ने भी डीवीसी के चेयरमैन से बातचीत […]
विज्ञापन
रांची : डीवीसी द्वारा 27 नवंबर से दी गयी लोड शेडिंग को फिर टाल दिया गया है. बताया गया कि डीवीसी द्वारा कमांड एरिया लोड शेडिंग नहीं की गयी.
मंगलवार को ऊर्जा सचिव और वितरण निगम के एमडी के साथ इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी. मुख्य सचिव ने भी डीवीसी के चेयरमैन से बातचीत की. मुख्य सचिव द्वारा कहा गया कि बुधवार को इस मुद्दे पर वह बैठक करेंगे और डीवीसी के बकाये भुगतान के लिए समाधान का रास्ता निकाला जायेगा.
इस मुद्दे पर मंगलवार को विकास आयुक्त सह ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी डीके तिवारी ने भी वितरण निगम के एमडी के साथ बातचीत की. एमडी द्वारा कहा गया कि घरेलू उपभोक्ताओं को कमांड एरिया में बिजली दी जाती है, जो काफी ऊंची दर पर है. इस कारण बकाया बढ़ता जा रहा है. हाइटेंशन उपभोक्ताओं को डीवीसी द्वारा ही बिजली दी जाती है. फिलहाल, डीवीसी प्रबंधन मान गया है और लोड शेडिंग के फैसले को टाल दिया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन