रांची : एनआइए के रिमांड पर सुभान मियां

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : उग्रवादियों को आर्थिक मदद करने के मामले में एनआइए के अफसर सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचे. उन्होंने कोर्ट के आदेश से आरोपी सुभान मियां को 30 नवंबर तक रिमांड पर लिया. सूत्रों की मानें तो टंडवा के प्रखंड प्रमुख सीताराम साव को भी एनआइए के अफसरों ने तीन दिन […]

विज्ञापन
रांची : उग्रवादियों को आर्थिक मदद करने के मामले में एनआइए के अफसर सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचे. उन्होंने कोर्ट के आदेश से आरोपी सुभान मियां को 30 नवंबर तक रिमांड पर लिया.
सूत्रों की मानें तो टंडवा के प्रखंड प्रमुख सीताराम साव को भी एनआइए के अफसरों ने तीन दिन पहले उठाया था. पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल छोड़ दिया गया है. इनके अलावा ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष और अर्जुन गंझू को भी पूछताछ के लिए उठाया गया था. सुभान को पांच नवंबर को एनआइए ने टंडवा से गिरफ्तार किया था.
कामता गांव निवासी सुभान पर मगध और आम्रपाली सहित अन्य कोल परियोजनाओं में उग्रवादी संगठनों, ग्रामीण, पुलिस और सीसीएल के बीच मुख्य लाइजनर की भूमिका निभाने का आरोप है. सुभान पत्नी के नाम पर टीडी इंटरप्राइजेज व दामाद जाबिर अंसारी के नाम पर एआर इंटरप्राइजेज कंपनी भी चलाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola