रांची : चंद्रप्रकाश चौधरी के मामले में हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में सोमवार को रामगढ़ के विधायक (मंत्री) चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दाैरान प्रतिवादी की अोर से वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने प्रार्थी के आवेदन पर आपत्ति दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया. […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अनंत बिजय सिंह की अदालत में सोमवार को रामगढ़ के विधायक (मंत्री) चंद्रप्रकाश चौधरी के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दाैरान प्रतिवादी की अोर से वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह ने प्रार्थी के आवेदन पर आपत्ति दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया.
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की अोर से अदालत में आवेदन देकर कहा गया कि प्रतिवादी द्वारा वर्ष 2005 व 2009 में हुए विधानसभा चुनाव के दाैरान दाखिल नामांकन पत्र, संपत्ति संबंधी शपथ पत्र, सेल डीड की प्रति अदालत में प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया जाये.
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी शंकर चौधरी ने चुनाव याचिका दायर की है. उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए प्रतिवादी विधायक चंद्रप्रकाश चाैधरी के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग की है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola