रांची : अंचल निरीक्षकों ने भी किया कार्य का बहिष्कार
Updated at : 27 Nov 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले उप निरीक्षकों की हड़ताल शुरू हो गयी है. अंचल कार्यालयों, अपर समाहर्ता कार्यालय सहित अन्य जगहों पर पदस्थापित उप निरीक्षक काम पर नहीं गये. राजस्व कर्मियों ने अपने-अपने जिले में धरना दिया. इस कड़ी में रांची में कर्मी राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे. […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले उप निरीक्षकों की हड़ताल शुरू हो गयी है. अंचल कार्यालयों, अपर समाहर्ता कार्यालय सहित अन्य जगहों पर पदस्थापित उप निरीक्षक काम पर नहीं गये.
राजस्व कर्मियों ने अपने-अपने जिले में धरना दिया. इस कड़ी में रांची में कर्मी राजभवन के समक्ष धरना पर बैठे. यहां धरना की अध्यक्षता महामंत्री दुर्गेश मुंडा ने की. वहीं, अंचल निरीक्षक भी हड़ताल पर रहे. वे भी अपने काम पर नहीं गये. राजभवन के पास बैठे हड़ताली कर्मियों ने कहा कि भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी के साथ 11 सूत्री मांगों पर समझौता हुआ था, लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया है.
इस वजह से कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा. कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. साथ ही सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग की. धरना कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के उप निरीक्षक शामिल हुए. मुख्य रूप से रवींद्र प्रसाद, हरिहर प्रसाद, जयंत विजय टोप्पो, बसंत कुमार भगत, विजय उरांव, अनूप मिंज, सुनील सिंह, जेत सिंह टोप्पो, आनंद खलखो, सामुएल टोप्पो, लेलिन पाल, अली बक्श, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




