रांची : नोटबंदी ने खोइछा से भी रुपये निकाल लिये : सुबोधकांत सहाय

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि नोटबंदी ने महिलाओं के खोइछा से भी रुपये निकाल लिये थे. महिलाएं अपने परिवार के लिए कुछ पैसे बचा कर रखती हैं. नोटबंदी ने लोगों की कमर तोड़ दी. श्री सहाय सोमवार को रांची महिला व ग्रामीण महिला कांग्रेस […]

विज्ञापन
रांची : रांची के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि नोटबंदी ने महिलाओं के खोइछा से भी रुपये निकाल लिये थे. महिलाएं अपने परिवार के लिए कुछ पैसे बचा कर रखती हैं.
नोटबंदी ने लोगों की कमर तोड़ दी. श्री सहाय सोमवार को रांची महिला व ग्रामीण महिला कांग्रेस की अोर से बिहार क्लब के सभागार में आयोजित सभा में उपस्थित महिला कार्यकर्ताअों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मुहल्ले में महिला समिति का गठन किया जाये.
उसी प्रकार बूथ स्तर व वार्ड समिति बनायी जाये. महानगर महिला कांग्रेस की विनीता पाठक, ग्रामीण की मेरी तिर्की ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव, सुंदरी तिर्की, राधा देवी, रेशमा खातून, श्वेता कच्छप, सीमा नाग, फूलमनी देवी, रेणु देवी, उर्मिला यादव सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola