रांची : देश में जब तक भाजपा सरकार रहेगी, तब तक अमन- चैन नहीं रहेगा : रघुवंश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र, भारत का संविधान, देश व ईमान खतरे में है. जब तक देश में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक अमन-चैन नहीं रहेगा. श्री सिंह ने कहा कि चाहे देश में नोटबंदी का मामला हो या राफेल ���ील […]
विज्ञापन
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र, भारत का संविधान, देश व ईमान खतरे में है. जब तक देश में भाजपा की सरकार रहेगी, तब तक अमन-चैन नहीं रहेगा.
श्री सिंह ने कहा कि चाहे देश में नोटबंदी का मामला हो या राफेल डील का, जनता त्रस्त रहेगी. किसान, मजदूर या नौजवान सभी बदहाल हैं. शुक्रवार को राजद प्रदेश कार्यालय में नेताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने की. वहीं, बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे.
बैठक की अध्यक्षता कर रहीं प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी 29 नवंबर को राजभवन के समक्ष धरना देगा.
यह धरना पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज व पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी के खिलाफ आयोजित है. बैठक का संचालन पार्टी के महासचिव आबिद अली ने किया. बैठक में बलवंत कुमार, अभय सिंह, डॉ मनोज कुमार, विजय यादव, मनोज कुमार पांडेय, केदार यादव, अंजनी सिंह, जे आलम, साेनू खान व महबूब आलम समेत कई नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










