रांची : नगड़ी में हुई बाबू खान की हत्या में शामिल तीन संदिग्ध हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुख्य शूटर की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के पतरा में जुआ खेलने के दौरान बाबू खान की हत्या में शामिल तीन संदिग्ध अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस घटना में शामिल दो और लोगों की संलिप्तता पर पुलिस को जानकारी मिली है. इसके अलावा हत्या […]
विज्ञापन
मुख्य शूटर की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
रांची : नगड़ी थाना क्षेत्र के पतरा में जुआ खेलने के दौरान बाबू खान की हत्या में शामिल तीन संदिग्ध अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस घटना में शामिल दो और लोगों की संलिप्तता पर पुलिस को जानकारी मिली है. इसके अलावा हत्या में शामिल मुख्य शूटर के बारे में भी पता चल गया है.
बताया जाता है कि शूटरों को पुनिया नामक युवक घटनास्थल पर लेकर पहुंचा था. उसने बाबू खान की हत्या क्यों करायी, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. हत्याकांड की घटना के बाद पीएलएफआइ ने भी घटना की जिम्मेवारी ली थी. लेकिन आरंभिक जांच में पुलिस को घटना में पीएलएफआइ उग्रवादी की संलिप्तता के बारे में पता नहीं चला है. उल्लेखनीय है कि बाबू खान की हत्या 30 अक्तूबर की देर रात जुआ खेलने के दौरान हुई थी. शूटरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसके बाद शूटर आराम से भाग निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन