रांची : पलामू का सुखाड़ से नाता टूटेगा : ज्योतिरीश्वर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि पलामू प्रमंडल का नाता सुखाड़ और अकाल से टूटेगा़ इसके लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सक्रियता के साथ काम हो रहा है. किसानों को समृद्धशाली बनाने का प्रयास हो रहा है़ एकीकृत बिहार के जमाने से प्रकृति से अधिक पलामू प्रमंडल का […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि पलामू प्रमंडल का नाता सुखाड़ और अकाल से टूटेगा़ इसके लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सक्रियता के साथ काम हो रहा है.
किसानों को समृद्धशाली बनाने का प्रयास हो रहा है़ एकीकृत बिहार के जमाने से प्रकृति से अधिक पलामू प्रमंडल का इलाका राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है. राज्य गठन के बाद लगातार पांच वर्षों तक जल संसाधन मंत्रालय पलामू प्रमंडल के प्रतिनिधियों के पास ही रहा.
लेकिन उनके एजेंडे में खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना नहीं था. राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब शासन के स्तर से इलाके को सुखाड़ व अकाल मुक्त बनाने की दिशा में ईमानदारी से काम हो रहा है. श्री सिंह ने कहा कि पलामू-गढ़वा को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर तत्काल तीन चरणों में राहत कार्य चलाने का निर्देश सीएम ने दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










