एचइसी का स्थापना दिवस आज, कई कार्यक्रम होंगे, एचइसी को देश-विदेश की कई कंपनियों का कार्यादेश मिला है
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : एचइसी का स्थापना दिवस गुरुवार है. इस मौके पर कार्यक्रम होंगे. एचइसी न सिर्फ राज्य की, बल्कि देश की पहचान है. एचइसी में कई महत्वपूर्ण उपकरण लगे हुए हैं. इस कारण देश के साथ-साथ विदेशों की भी कई कंपनियों का कार्यादेश मिला है. ज्ञात हो कि परमाणु क्षेत्र, नौसेना और रेलवे के लिए […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी का स्थापना दिवस गुरुवार है. इस मौके पर कार्यक्रम होंगे. एचइसी न सिर्फ राज्य की, बल्कि देश की पहचान है. एचइसी में कई महत्वपूर्ण उपकरण लगे हुए हैं. इस कारण देश के साथ-साथ विदेशों की भी कई कंपनियों का कार्यादेश मिला है. ज्ञात हो कि परमाणु क्षेत्र, नौसेना और रेलवे के लिए एचइसी महत्वपूर्ण उपकरण बनायेगा. इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है.
एचइसी के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी. एचइसी ने नार्दन कोल फील्ड के लिए ड्रैग लाइन का बकेट सप्लाइ किया था और इसे समय से पहले बनाकर दे दिया गया. इससे उस कंपनी में एचइसी की साख बेहतर बनी. इसके अलावा भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीइएमएल) के साथ मिल कर ड्रैग लाइन के शावेल बनाने का काम किया जायेगा. रूस की कंपनी के साथ मिल कर रेलवे व परमाणु के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपकरण बनाया जायेगा. इससे बाजार में उसकी साख और बढ़ेगी.
आज निकलेगा मार्च
रांची : एचइसी के स्थापना दिवस पर गुरुवार की सुबह सात बजे मार्च निकाला जायेगा. कार्यक्रम एचइसी चेक पोस्ट के समीप से शुरू होगा. सीएमडी अभिजीत घोष हरी झंडी दिखा कर मार्च को रवाना करेंगे. इसमें एचइसी के अधिकारियों से लेकर काफी संख्या में कर्मी व स्कूल के बच्चे हिस्सा लेंगे. मार्च का समापन एफएफपी के सामने स्थित नेहरू पार्क में होगा. यहां अतिथियों के संबोधन के अलावा सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










