रांची : सरकार रसोइया संघ की मांगें माने : राजद

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार रसोइया संघ के लोगों के साथ क्रूर मजाक कर रही है. ये तीन माह से राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं. सरकार की गलत नीति के कारण बाल-बच्चों को छोड़ कर ये अपने हक-अधिकार के लिए दुर्गा पूजा, काली […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार रसोइया संघ के लोगों के साथ क्रूर मजाक कर रही है.
ये तीन माह से राजभवन के समक्ष धरना दे रहे हैं. सरकार की गलत नीति के कारण बाल-बच्चों को छोड़ कर ये अपने हक-अधिकार के लिए दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं छठ पूजा जैसे पवित्र पर्व में सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हैं. पार्टी ने इस मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है. साथ ही रसोइया संघ की जायज मांगों को अविलंब पूरा कराने व पदाधिकारियों पर दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने का आग्रह किया है. अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी आंदोलन करेगी.
महिला कांग्रेस का भी समर्थन : प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी रांची महानगर की कार्यकारी अध्यक्ष विनीता पाठक ने रसोइया, संयोजिका संघ की मांगों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों को प्रताड़ित कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola