नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सिल्ली/मुरी : रविवार को नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया. पहले दिन व्रतियों ने स्नान-ध्यान के बाद चावल, दाल व कद्दू की सब्जी ग्रहण किया. सोमवार को व्रती खरना करेंगे. मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. इधर, छठ पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ […]
विज्ञापन
सिल्ली/मुरी : रविवार को नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ प्रारंभ हो गया. पहले दिन व्रतियों ने स्नान-ध्यान के बाद चावल, दाल व कद्दू की सब्जी ग्रहण किया. सोमवार को व्रती खरना करेंगे. मंगलवार को अस्ताचलगामी व बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. इधर, छठ पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है.
व्रती व उनके परिजन पूजन सामग्री की खरीदारी में जुट गये हैं. नहाय-खाय के दिन कद्दू 40 रुपये किलो तक बिका. वहीं सूप 70 से 90 रुपये पीस बिक रहा है.
छठ घाटों की सफाई
इलाके के सभी छठ घाटों की सफाई रविवार को शुरू कर दी गयी. हिंडालको की ओर से स्वर्णरेखा नदी छठ घाट पर जेसीबी मशीन के सहारे सफाई की गयी. व्रतियों की सुविधा को देखते हुए यहां घाट की मरम्मत भी की गयी. वहीं लोगों ने साहेब बांध छठ घाट की भी सफाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन