रांची : 2022 तक किसानों की आय दोगुनी होगी : ज्योतिरीश्वर
Updated at : 06 Nov 2018 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि इच्छाशक्ति के साथ काम करने से राष्ट्र व राज्य में बदलाव होता है. किसान की स्थिति में बदलाव लाये बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है़ वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी और झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि इच्छाशक्ति के साथ काम करने से राष्ट्र व राज्य में बदलाव होता है. किसान की स्थिति में बदलाव लाये बिना राष्ट्र की प्रगति नहीं हो सकती है़
वर्ष 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी और झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद किसानों की बेहतरी के लिए ईमानदार पहल की गयी. 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सक्रियता के साथ कदम बढ़ाया गया है़ किसान मोरचा के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पूर्व में मंत्री और अफसरों के विदेश दौरे पर सरकारी खजाने की राशि खर्च होती थी. राज्य को कुछ हासिल नहीं होता था.
वर्तमान सरकार ने किसानों काे विदेश भेजा. विदेश दौरा गांव के किसानों के लिए सपने जैसा है. सरकार किसानों को हाशिये पर नहीं रखना चाहती बल्कि उन्हें स्मार्ट बनाना चाहती है. विदेश दौरे के बाद राज्य के किसानों को स्मार्टफोन देने का फैसला ऐतिहासिक है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




