रांची : राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 26 नवंबर से
Updated at : 05 Nov 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य के राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 26 नवंबर से होगी. सभी उप निरीक्षक डेढ़ साल बाद फिर उन्हीं मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. इस मुद्दे पर रविवार को समाहरणालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा ने की. बैठक में हड़ताल […]
विज्ञापन
रांची : राज्य के राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल 26 नवंबर से होगी. सभी उप निरीक्षक डेढ़ साल बाद फिर उन्हीं मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. इस मुद्दे पर रविवार को समाहरणालय में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर सिन्हा ने की. बैठक में हड़ताल पर सभी सदस्यों ने सहमति जतायी है.
संघ का कहना है कि 7 मार्च 2017 को राज्य सरकार के साथ हुए समझौता को लागू नहीं किया गया है, जबकि समझौते को लंबा समय हो गया है. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी ग्रेड पे, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और राजस्वकर्मी की लंबित प्रोन्नति अविलंब देने सहित कुल सात मांगें रखी गयी है, जिस पर सरकार कोई पहल नहीं कर रही है.
बैठक में अंचल निरीक्षक संघ के महामंत्री शशिभूषण सिंह, महामंत्री दुर्गेश मुंडा, रविंद्र प्रसाद, संजय कुमार, अरविंद उपाध्याय, विश्वनाथ प्रसाद, रामप्रवेश साहू, रामवृक्ष मांझी, हसीबुल अंसारी, संतोष उरांव, जेठ सिंह टोप्पो, विजय उरांव सहित कई कर्मी मौजूद थे.
10 नवंबर से विभिन्न जिलों का होगा भ्रमण : संघ ने निर्णय लिया है कि हड़ताल से पूर्व विभिन्न जिलों का भ्रमण कर जिला स्तरीय बैठक की जायेगी.
इसके तहत 10 नवंबर को चतरा व कोडरमा, 17 को रामगढ़, हजारीबाग, खरसावां, चाईबासा व जमशेदपुर, 18 नवंबर को लातेहार, देवघर व जामताड़ा, 19 को बोकारो, धनबाद, पलामू व गढ़वा, 21 नवंबर को दुमका, 22 को पाकुड़, गुमला व लोहरदगा, 23 को सिमडेगा, खूंटी, साहेबगंज व गोड्डा, 25 को रांची व गिरिडीह में भ्रमण का कार्यक्रम तय हुआ है. इसके साथ रांची सहित सभी जिला मुख्यालय से 25 नवंबर को मशाल जुलूस निकाला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




