रांची : नये मिथिला दालान में खुला मिथिला मंच का कार्यालय

Updated at : 05 Nov 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नये मिथिला दालान में खुला मिथिला मंच का कार्यालय

रांची : झारखंड मिथिला मंच का कार्यालय नये मिथिला दालान में खुला. यह दालान हरमू बसंत विहार के भगवती पार्वती मेंशन के भूतल में स्थित है. इस मौके पर पंडित मोहनजी झा ने वैदिक मंत्रोच्चार किया. इसके बाद भगवती वंदना जय-जय भैरवी गाया गया. इस अवसर पर झारखंड बार एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु कुमार का […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड मिथिला मंच का कार्यालय नये मिथिला दालान में खुला. यह दालान हरमू बसंत विहार के भगवती पार्वती मेंशन के भूतल में स्थित है. इस मौके पर पंडित मोहनजी झा ने वैदिक मंत्रोच्चार किया. इसके बाद भगवती वंदना जय-जय भैरवी गाया गया.

इस अवसर पर झारखंड बार एसोसिएशन की अध्यक्ष रितु कुमार का स्वागत किया गया. श्रीमती कुमार को जानकी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ आभा झा ने शाल ओढ़ा कर व मंच के अध्यक्ष श्रीपाल झा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इसी क्रम में जीवेंद्र कुमार सहायक निबंधक सहकारिता विभाग को पाग-दोपटा से सम्मानित किया गया.

यह दालान अब प्रतिदिन संध्या सात से नौ बजे तक खुला रहेगा. इस अवधि में मंच के समन्वयक अमरनाथ झा दालान में उपस्थित रहेंगे. मंच के महासचिव संतोष झा ने कहा कि यथाशीघ्र दालान में विद्यापति गीत प्रशिक्षण सहित भारतीय वाद्य यंत्र का प्रशिक्षण शुरू किया जायेगा.

समा चकेवा के कार्यक्रम के लिए किशोरानंद झा व निशा झा को संयुक्त रूप से संयोजक नियुक्त किया गया. कार्यक्रम में सुधीर ठाकुर, जीवेंद्र कुमार, विवेकानंद झा, बिनोदानंद झा, सतीश झा, गोपालानंद झा, गगन मिश्र, नंदु झा, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola