प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप की संपत्ति जब्त की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2018 8:19 AM
रांची : इडी ने शुक्रवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही द्वारा गुड़गांव में अर्जित दो संपत्तियों (फ्लैट व दुकान) को अपने कब्जे में ले लिया. यह संपत्ति क्रिसेंट प्लाजा, सेक्टर 53 गुड़गांव में स्थित है. दवा घोटाले में सीबीआइ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इडी ने भी भानु प्रताप शाही के खिलाफ […]
रांची : इडी ने शुक्रवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही द्वारा गुड़गांव में अर्जित दो संपत्तियों (फ्लैट व दुकान) को अपने कब्जे में ले लिया. यह संपत्ति क्रिसेंट प्लाजा, सेक्टर 53 गुड़गांव में स्थित है.
दवा घोटाले में सीबीआइ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इडी ने भी भानु प्रताप शाही के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. इडी द्वारा की गयी जांच के आधार पर एडजुकेटिंग अथोरिटी ने शाही व उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम अर्जित संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था.
इस आदेश के आलोक में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को गुड़गांव स्थित संपत्ति अपने कब्जे में ली. इसके पहले शाही की रांची समेत अन्य स्थानों की संपत्ति भी कब्जे में ली जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










