रांची : उच्च शिक्षा विभाग को कागजात उपलब्ध करायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

मंत्रिमंडल से अनुमोदन लेकर सरकार लेगी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने उच्च शिक्षा विभाग, रांची विवि, विनोबा भावे विवि व जैक पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ मो कमाल खान ने आलिम व फाजिल की परीक्षा विवि स्तर से कराने के संदर्भ में रांची […]
विज्ञापन
मंत्रिमंडल से अनुमोदन लेकर सरकार लेगी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय
रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान ने उच्च शिक्षा विभाग, रांची विवि, विनोबा भावे विवि व जैक पदाधिकारियों के साथ बैठक की़
मो कमाल खान ने आलिम व फाजिल की परीक्षा विवि स्तर से कराने के संदर्भ में रांची विवि की प्रोवीसी डॉ कामिनी कुमार को निर्देश दिया कि उच्च शिक्षा विभाग को सभी जरूरी कागजात उपलब्ध कराया जाये़ उच्च शिक्षा विभाग काे रांची विवि से अब तक सिर्फ आलिम के सिलेबस व नियमावली ही मिले हैं. फाजिल के सिलेबस व नियमावली नहीं मिले है़ं
उच्च शिक्षा विभाग के उप निदेशक संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि कि फाजिल का कागजात मिलते ही आलिम व फाजिल की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर से कराने के लिए सरकार मंत्रिमंडल से अनुमोदन लेकर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लेगी़ विनोबा भावे विवि के प्रोवीसी ने कहा कि आलिम एवं फाजिल की परीक्षा आयोजित करने में हर प्रकार का सहयोग करने को तैयार है़ं
बैठक में अल्पसंख्यक संस्थानों को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए आयोग की ओर से उच्च, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास विभाग और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को पुन: अनुशंसा भेजने का निर्णय भी लिया गया़ मौके पर आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, सचिव नेसार अहमद, जैक के ओएसडी, शिवचरण मरांडी आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




