रांची़ : लूटपाट करने आये अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के केशव नगर, जयप्रकाश नगर में अॉटो पर सवार होकर लूटपाट करने आये चार अपराधियाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़, जिनमें दो नाबालिग है़ं. दो अपराधी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के निवासी अभिषेक चौधरी और रातू थाना क्षेत्र के चटक पुर निवासी सुशांत कुमार सिंह है़ं अभिषेक पर सुखदेव नगर […]
विज्ञापन
रांची़ : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के केशव नगर, जयप्रकाश नगर में अॉटो पर सवार होकर लूटपाट करने आये चार अपराधियाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़, जिनमें दो नाबालिग है़ं. दो अपराधी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के निवासी अभिषेक चौधरी और रातू थाना क्षेत्र के चटक पुर निवासी सुशांत कुमार सिंह है़ं अभिषेक पर सुखदेव नगर थाना में हत्या का प्रयास तथा सुशांत पर चोरी के मामले दर्ज हैं. उनके पास से एक देसी कट्टा,एक देसी रिवाल्वर व चार गोली, एक चाकू तथा एक ऑटो बरामद किया गया है.
यह जानकारी कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल ने दी़ डीएसपी ने बताया कि सुखदेवनगर पुलिस को एक ऑटो से चार अपराधियों की आने की सूचना मिली़ केशव नगर, जयप्रकाश नगर के समीप गश्ती दल ने दोनों ओर से अपराधियों को घेर लिया़ पुलिस को देख कर वे लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया़ तुपुदाना निवासी नाबालिग पर धुर्वा, पिठोरिया, कांके व मांडर थाना में रंगदारी, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज है़ं जबकि दूसरा बेड़ो निवासी नाबालिग हत्या करने का आरोपी है़ उस पर बेड़ो थाना में दो मामले दर्ज है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










