134 शिक्षकों का युक्तिकरण किया गया

Updated:
विज्ञापन

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 62 शिक्षकों का सोमवार को युक्तिकरण किया गया. इस बाबत सीओ अभिषेक कुमार की निगरानी में शिक्षकों के युक्तिकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक काउंसेलिंग हुआ. जिला शिक्षा परियोजना के एमआइएस प्रताप कुमार, बीइइओ सुदामा मिश्रा व बीपीओ मनोज कुमार की देखरेख में […]

विज्ञापन
सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों में 62 शिक्षकों का सोमवार को युक्तिकरण किया गया. इस बाबत सीओ अभिषेक कुमार की निगरानी में शिक्षकों के युक्तिकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक काउंसेलिंग हुआ. जिला शिक्षा परियोजना के एमआइएस प्रताप कुमार, बीइइओ सुदामा मिश्रा व बीपीओ मनोज कुमार की देखरेख में शिक्षकों को आन दी स्पॉट विद्यालय में रिक्तियों की उपलब्धता के मुताबिक उनके पंसद पर युक्तिकरण किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि कुल 62 शिक्षकों का प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में समायोजन किया गया है. ज्ञात हो कि विद्यालयों के समायोजन के बाद कुछ विद्यालयों में सरप्लस शिक्षक व कुछ विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए कुल 134 रिक्तियों पर युक्तिकरण किया गया. इनमें से सात शिक्षकों ने अन्य जिले में स्थानांतरण के लिए आवेदन भी दिया हैै.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola