रांची : तीन साल पहले खोदी गयी सड़क की जैसे-तैसे की जा रही है मरम्मत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सीवरेज-ड्रेनेज योजना के तहत वार्ड नंबर-4 के तेतर टोली में वसुंधरा गार्डेन जानेवाली सड़क को पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था. पाइप लाइन बिछाने के बाद तीन सालों तक सड़क की हालत जस के तस रही. थक हारकर सोसाइटी के लोगों ने सड़क को दुरुस्त कराने के लिए नगर आयुक्त के […]
विज्ञापन
रांची : सीवरेज-ड्रेनेज योजना के तहत वार्ड नंबर-4 के तेतर टोली में वसुंधरा गार्डेन जानेवाली सड़क को पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था. पाइप लाइन बिछाने के बाद तीन सालों तक सड़क की हालत जस के तस रही.
थक हारकर सोसाइटी के लोगों ने सड़क को दुरुस्त कराने के लिए नगर आयुक्त के यहां शिकायत दर्ज करायी. शिकायत दर्ज कराने के लिए सीवरेज-ड्रेनेज बनाने वाली कंपनी ज्योति बिल्डटेक द्वारा सड़क का निर्माण तो कराया जा रहा है, लेकिन उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है. मोहल्ले के रहनेवाले लोगाें की मानें, तो जैसे-तैसे करके गड्ढों को भरा जा रहा है. इससे आमलोगों को कोई सुविधा नहीं होगी. इसलिए बेहतर होगा कि सड़क की मरम्मत इस प्रकार से की जाये कि लंबे समय तक मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन