ePaper

रांची : मसकट में टाटीसिलवे के व्यक्ति की दुर्घटना में मौत

Updated at : 24 Oct 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मसकट में टाटीसिलवे के व्यक्ति की दुर्घटना में मौत

आज शव रांची लाये जाने की संभावना रांची : टाटीसिलवे के अादर्श नगर निवासी संजय पांडेय (40 वर्ष) व उनके मित्र प्रवीण कुमार (केरल) की मौत कार दुर्घटना में 22 अक्तूबर की शाम 7: 30 बजे मसकट (अाेमान) में हो गयी. यह जानकारी संजय पांडेय के भाई कामेश्वर पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि संजय […]

विज्ञापन
आज शव रांची लाये जाने की संभावना
रांची : टाटीसिलवे के अादर्श नगर निवासी संजय पांडेय (40 वर्ष) व उनके मित्र प्रवीण कुमार (केरल) की मौत कार दुर्घटना में 22 अक्तूबर की शाम 7: 30 बजे मसकट (अाेमान) में हो गयी. यह जानकारी संजय पांडेय के भाई कामेश्वर पांडेय ने दी.
उन्होंने बताया कि संजय पांडेय मसकट में एक होटल में आठ वर्षों से मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. संजय पांडेय व प्रवीण कुमार दोनों एक कार पर सवार होकर मसकट (ओमान की राजधानी) में एक मीटिंग में गये हुए थे. वहां से अपने निवास स्थान दुकुम (मसकट) लौट रहे थे. रास्ते में कार के सामने ऊंट आ गया. ऊंट को बचाने के क्रम में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और दोनाें की मौत हो गयी.
कामेश्वर पांडेय ने बताया कि भारतीय दूतावास से सारी औपचारिकता पूरी हो गयी है. 24 अक्तूबर की शाम तक संजय पांडेय का शव रांची आने की संभावना है. कामेश्वर पांडेय ने बताया कि होटल के जीएम ने जानकारी दी है कि शव विमान से रांची के लिए भेज दिया गया है. संजय पांडेय की शिक्षा रांची के गुरुनानक स्कूल से हुई थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola