रांची : निधि खरे को मिली बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम की जिम्मेदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आइएएस अधिकारी निधि खरे को केंद्रीय गृह मंत्रालय में बाॅर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम की अहम जिम्मेदारी दी गयी है. निधि खरे 1992 बैच की झारखंड कैडर की आइएएस अधिकारी हैं. पिछले सप्ताह उन्होंने गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर योगदान दिया था. वे झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव के […]
विज्ञापन
रांची : आइएएस अधिकारी निधि खरे को केंद्रीय गृह मंत्रालय में बाॅर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम की अहम जिम्मेदारी दी गयी है. निधि खरे 1992 बैच की झारखंड कैडर की आइएएस अधिकारी हैं. पिछले सप्ताह उन्होंने गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर योगदान दिया था. वे झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव के पद पर तैनात थीं. बाॅर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत भारत सरकार देश के 17 राज्यों में 111 बाॅर्डर डिस्ट्रिक्ट, 394 बाॅर्डर ब्लॉक में विकास कार्यों की सीधी मॉनीटरिंग करती है. इसके तहत सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर फोकस किया जाता है.
इस प्रोग्राम के तहत मॉडल विलेज, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार के अवसर, ऊर्जा, पर्यटन, अॉर्गेनिक खेती, ई चौपाल, स्वच्छ भारत योजना और क्वालिटी अॉफ लाइफ में सुधार को लेकर राज्यों के साथ मिल कर काम किया जाता है. निधि खरे इससे पूर्व झारखंड में स्वास्थ्य, कार्मिक, वाणिज्य कर आदि विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की पहली पारी में उन्होंने डीबीटी योजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




