सिटी बस और ऑटो रिक्शा को सीएनजी से जोड़ा जायेगा

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम सिटी बस और ऑटो रिक्शा को सीएनजी से जोड़ने की कोशिश कर रहा है. शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ई-रिक्शा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. सोमवार को लखनऊ में आयोजित सेंटर फॉर एन्वॉयरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट(सीड) द्वारा आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में उक्त बातें […]

विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम सिटी बस और ऑटो रिक्शा को सीएनजी से जोड़ने की कोशिश कर रहा है. शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए ई-रिक्शा के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है. सोमवार को लखनऊ में आयोजित सेंटर फॉर एन्वॉयरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट(सीड) द्वारा आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में उक्त बातें मेयर आशा लकड़ा ने कही.
मेयर ने कहा कि रांची वायु प्रदूषण के प्रकोप से अब तक पूरी तरह से प्रभावित नहीं है. लेकिन, हम उस दिन का इंतजार नहीं कर सकते. सीड ने गंगा के मैदानी इलाकों में गंभीर होते वायु प्रदूषण से निबटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग और सूचनाओं को साझा करने की प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola