रांची : रिम्स यूरोलॉजी में दोबारा इलाज कराने आया था बुजुर्ग, डॉक्टर ने भर्ती लेने से मना कर दिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : गढ़वा निवासी 90 वर्ष के बुजुर्ग महेश्वर यादव सोमवार को रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती होने के लिए आये थे, लेकिन विभागाध्यक्ष डॉ अरशद जमाल ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया. ओपीडी में दिखाने के बाद श्री यादव के परिजन उन्हें भर्ती कराने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉ जमाल […]
विज्ञापन
रांची : गढ़वा निवासी 90 वर्ष के बुजुर्ग महेश्वर यादव सोमवार को रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में भर्ती होने के लिए आये थे, लेकिन विभागाध्यक्ष डॉ अरशद जमाल ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया.
ओपीडी में दिखाने के बाद श्री यादव के परिजन उन्हें भर्ती कराने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉ जमाल ने उनकी एक नहीं सुनी. कहा कि वार्ड में बेड खाली नहीं है. परिजन ने इसकी शिकायत निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव व अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप से भी की, लेकिन डॉ जमाल ने उनके आदेश को भी दरकिनार कर दिया.
परिजन बिट्टू ने बताया कि प्रोस्टेट के ऑपरेशन के लिए उन्होंने मरीज को 18 अक्तूबर को यूरोलॉजी विभाग में डॉ अरशद जमाल की यूनिट में भर्ती कराया थे. उसी रात मरीज की पत्नी की तबीयत खराब हो गयी. इसके बाद वे मरीज को लेकर घर चले गये. डॉक्टर को पूरी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कहा कि अपनी इच्छा से जाने की बात लिखकर चले जायें. दोबारा जब सोमवार को वार्ड में भर्ती होने आये, तो डॉक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया. उनका बर्ताव भी अच्छा नहीं था.
बेड खाली नहीं है, इसलिए मरीज को भर्ती नहीं किया गया. बुजुर्ग मरीज हैं, जिसके कारण उनको फर्श पर भी नहीं रख सकते हैं. वार्ड में जगह होने पर भर्ती कर लिया जायेगा. मरीज का व्यवहार बहुत खराब था. वह समझने को तैयार नहीं हैं.
डॉ अरशद जमाल, विभागाध्यक्ष, यूरोलॉजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










