पिस्कानगड़ी : तीन लोगों को नीलेश कुमार स्मृति पुरस्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पिस्कानगड़ी : नगड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राहुल चौधरी, दीपक केसरी व पंचमुखी समिति को नीलेश कुमार स्मृति पुरस्कार दिया गया. इन्हें श्रीमद्भभागवत गीता व शॉल भी भेंट किया गया. वहीं पूजा में सक्रिय भागीदारी के लिए पंडित राजकुमार पाठक, समिति के अध्यक्ष शशिभूषण भगत, महामंत्री हेमंत केसरी व कोषाध्यक्ष […]
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : नगड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राहुल चौधरी, दीपक केसरी व पंचमुखी समिति को नीलेश कुमार स्मृति पुरस्कार दिया गया. इन्हें श्रीमद्भभागवत गीता व शॉल भी भेंट किया गया. वहीं पूजा में सक्रिय भागीदारी के लिए पंडित राजकुमार पाठक, समिति के अध्यक्ष शशिभूषण भगत, महामंत्री हेमंत केसरी व कोषाध्यक्ष कुलदीप सोनी को संयोजक ने अपनी ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विदित हो कि दुर्गा पूजा व नवाह्न परायण महायज्ञ में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन लोगों को नीलेश कुमार स्मृति चिह्न दिया जाता है.
संयोजक केशव कुमार भगत ने बताया कि 2010 में अल्पायु में ही नीलेश कुमार की मौत हो गयी थी. नगड़ी में दुर्गा पूजा व सामाजिक कार्यों में नीलेश का सराहनीय योगदान रहता था. उसी की स्मृति में 2011 से प्रत्येक वर्ष नीलेश कुमार स्मृति पुरस्कार दिया जाता है. निर्णायक मंडली में प्रदीप कुमार महतो, विनय कुमार चौबे, रवि प्रकाश सोनी, दीपक कुमार केसरी व निशांत कुमार शामिल थे.
वहीं समारोह में मानस किंकरी साध्वी कृष्णा देवी, महासमिति के संरक्षक केदारनाथ भगत, दौलत राम केसरी, तपेश्वर केसरी, चूड़ामणि महतो, प्रभात महतो, द्वारका केसरी, प्रेम सागर महतो, केदार महतो, कमलेश केसरी, शीला देवी, गायत्री देवी, बीना देवी, शांति चौधरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










