रांची : आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, दो गुटों में बढ़ा तनाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 6:37 AM

विज्ञापन

रांची : सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने को लेकर दो पक्षाें के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ऑडियो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी […]

विज्ञापन
रांची : सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने को लेकर दो पक्षाें के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ऑडियो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज : आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार की रात ही मिल गयी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. जबकि पुलिस को बताया गया है कि घटना के पीछे कथित रूप से सरफराज नामक एक युवक की संलिप्तता की बात सामने आयी है.
इसलिए मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये. जब पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए. इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेने और सरफराज के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर बड़गाई स्थित उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस ने उसके परिजनों से कहा कि वे सरफराज को पुलिस के सामने उपस्थित करें, ताकि पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर सके.
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात : स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की रात सरफराज नामक एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल किया था. जब इस बात की जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को मिली, तो वे भड़क गये. किसी घटना की आशंका को लेकर पुलिस रविवार की रात ही बड़गाई पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया.
इसके साथ ही बड़गाई चौक के समीप शनिवार को विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी करायी थी. इसलिए पुलिस ने यह भी जांच की कि किसी के साथ मारपीट तो नहीं हुई है, लेकिन वीडियो में मारपीट की बात सामने नहीं आयी. इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण ने रविवार की सुबह से बड़गाई इलाके में अतिरिक्त पुलिस के जवान और अफसरों को तैनात कर दिया था. पुलिस की सक्रियता के कारण इलाके में शांति बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola