रांची़ : जलेबी नहीं मिली, तो न्यू राजस्थान कलेवालय में युवकों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

रांची़ : लालपुर चौक स्थित न्यू राजस्थान कलेवालय में सोमवार की रात करीब 11 बजे तीन युवकों ने हंगामा किया. अपशब्द का प्रयोग करते हुए युवकों ने कर्मचारियों को धमकाया और मारपीट की. होटल संचालक श्री राम शर्मा ने बताया कि युवकों के हंगामे की सूचना उन्होंने पीसीआर को दी. तब पीसीआर उन्हें पकड़ कर […]

विज्ञापन
रांची़ : लालपुर चौक स्थित न्यू राजस्थान कलेवालय में सोमवार की रात करीब 11 बजे तीन युवकों ने हंगामा किया. अपशब्द का प्रयोग करते हुए युवकों ने कर्मचारियों को धमकाया और मारपीट की.
होटल संचालक श्री राम शर्मा ने बताया कि युवकों के हंगामे की सूचना उन्होंने पीसीआर को दी. तब पीसीआर उन्हें पकड़ कर लालपुर थाना ले गयी. श्री राम शर्मा ने कहा कि युवक रात में जलेबी मांग रहे थे. उनसे कहा गया कि रात में जलेबी नहीं बनती है. इसी बात पर युवक हंगामा करने लगे. लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच केवल बकझक हुई थी, जिसे हंगामा बताया जा रहा है. बाद में युवकों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola